
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी 15 अक्टूबर से फिर शुरू होगी ‘वंदे भारत ट्रेन’ क्या होगी गाइडलाइन जाने पूरी ख़बर,
नई दिल्ली माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है ,11 अक्टूबर नयी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के कटरा तक चलने वाली नयी दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा 15 अक्टूबर से दोबारा शुरू हो जायेगी। केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने रविवार को ट्वीट कहा, “ रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ दो दिन पहले हुई चर्चा के बाद रेल मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से नयी दिल्ली-कटरा वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22439/22440) को भारतीय रेलवे ने 15 अक्टूबर से बहाल करने का फैसला किया है। ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी। यानी अगर इसके चलने के दिनों की बात करें तो व्यवस्था पहले जैसी है। तो अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो अब आसानी से अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।दरअसल, कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के प्रकोप के कारण मार्च से ही देश में ट्रेन सेवाएं बाधित हैं जिन्हें धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। गौरतलब है कि सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत देश में पिछले वर्ष अक्टूबर से की गयी थी। इससे केवल आठ घंटे में नयी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचा जा सकता है
आप अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं
यह ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से चलती है और दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पहुंचती है। वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से ये ट्रेन शाम 3 बजे चलती है और रात में 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। यानी दिल्ली से वैष्णो देवी के बीच चलने में ये ट्रेन दोनों तरफ से 8-8 घंटे का समय लेती है। यह ट्रेन अम्बाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन और जम्मू तवी स्टेशनों से गुजरती हुई जाती है।