
हिमाचल की बेटी आंचल ठाकुर स्विट्जरलैंड में पर्यटन को बढ़ावा देंगी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की बेटी (आंचल ठाकुर)अब स्विट्जरलैंड में टूरिज्म को प्रमोट करेगी। इसके लिए स्विट्जरलैंड सरकार ने आंचल ठाकुर को स्विट्जरलैंड आने का न्यौता दिया है। पिता रोशन ठाकुर ने कहा कि हाल ही में स्विट्जरलैंड सरकार के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आंचल को स्विट्जरलैंड आने का न्योता दिया है। इसके लिए ईमेल भी मिली है। आंचल ने वहां जाने की हामी भर दी है। उनके आने-जाने और रहने का खर्चा वहां की सरकार ही उठाएगी।चल मार्च महीने के पहले सप्ताह में स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो जाएगी। आंचल करीब एक सप्ताह स्विट्जरलैंड में रहेगी और इस दौरान वह वहां के विभिन्न पर्यटक स्थलों में पहुंच स्विट्जरलैंड के पर्यटन को प्रोमोट करेगी। उल्लेखनीय है कि विंटर स्पोर्ट्स में अंतराष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने वाली मनाली की आंचल ठाकुर अब स्विट्जरलैंड के पर्यटन करोबार के लिए काम करेगी। विंटर स्पोर्ट्स की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर की इस नई उपलब्धि पर जहां उनके घर पर बधाई देने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट रही है, गौर रहे कि हाल ही उत्तराखंड के औली में हुई विटर स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी आंचल ने गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।