
iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max लॉन्च LiDAR सैंसर और 5G कनैक्टिविटी केसाथ जानें क़ीमत और फ़ीचर्स,
iPhone प्रेमियों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था आखिर वह दिन आज आ ही गया. दरअसल, Apple ने आज अपना नया स्मार्टफोट iPhone 12 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में मौजूद हेडक्वॉर्टर में एक इवेंट के दौरान iPhone 12 सीरीज के चार फोन iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं. इसके साथ ही कंपनी के CEO टिम कुक ने होम पॉड मिनी स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च किया. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते iPhone 12 की लॉन्चिंग को एक महीने के लिए टाल दिया गया था.
iPhone 12 Pro को 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया गया है वहीं iPhone 12 Pro Max में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है यानी यह अब तक का सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ आने वाला आईफोन मॉडल है।Apple ने दावा किया है कि ये चिपसेट किसी भी दूसरे स्मार्टफोन्स से 50% फ़ास्ट हैं. आपको बता दें कि इनमें किसी तरह का हाई रिफ़्रेश रेट नहीं है जो आज कल कंपनियां अपने फ़ोन में दे रही हैं. iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max में 5G का सपोर्ट दिया गया है. हालाँकि भारत में अभी 5G उपलब्ध नहीं है तो इसका फ़ायदा आपको नहीं मिलेगा.iPhone 12 Pro में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है, जबकि iPhone 12 Pro Max में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है. डिस्प्ले साइज़ का ही इन दोनों स्मार्टफोन्स में फ़र्क़ है.iPhone 12 Pro और 12 Pro Max को एप्पल A14 बायोनिक चिप के साथ लेकर आई है जिसे कि 6 CPU कोर्स से बनाया गया है जिनमें से दो हाई परफोर्मेंस और चार लो पावर बैटरी एफिशिएंसी के लिए हैं। इसमें चार GPU कोर्स भी दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि A14 प्रोसैसर पुराने A13 प्रोसैसर से 30 प्रतिशत फास्टैस्ट है।
iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max में LiDAR सेंसर दिया गया है. इसे ऑग्मेंटेड रियलिटी इफेक्ट्स के लिए यूज किया जाएगा. कम रौशनी में फोटॉग्रफी करने के लिए भी इसे काम में लाया जा सकता है.
खासियतों की बात करें तो इन्हें स्टेनलैस स्टील केस डिजाइन के साथ लाया गया है यानी आप इन्हें आईफोन 12 के शाइनियर वर्जन भी कह सकते हैं। इनमें LiDAR सैंसर्स भी दिया गया है, जोकि एक डैप्थ मैपिंक टेक्नोलॉजी पर काम करता है और लो लाइट में बैटर ऑटोफोकस देता है।
जानते है कीमत
Model | Price in India | Price in the US |
---|---|---|
iPhone 12 mini 64GB | Rs. 69,900 | $699 |
iPhone 12 mini 128GB | Rs. 74,900 | $749 |
iPhone 12 mini 256GB | Rs. 84,900 | $849 |
iPhone 12 64GB | Rs. 79,900 | $799 |
iPhone 12 128GB | Rs. 84,900 | $849 |
iPhone 12 256GB | Rs. 94,900 | $949 |
iPhone 12 Pro 128GB | Rs. 1,19,900 | $999 |
iPhone 12 Pro 256GB | Rs. 1,29,900 | $1,099 |
iPhone 12 Pro 512GB | Rs. 1,49,900 | $1,299 |
iPhone 12 Pro Max 128GB | Rs. 1,29,900 | $1,099 |
iPhone 12 Pro Max 256GB | Rs. 1,39,900 | $1,119 |
iPhone 12 Pro Max 512GB | Rs. 1,59,900 | $1,399 |